सीकर: स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर में शिक्षकों और विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित
समापन अवसर पर स्काउट गाइड को प्रशिक्षण और जांच शिविर के लिए प्रेरित किया गया
राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ सीकर के तत्वावधान में आयोजित टोलीनायक ,द्वितीय सोपान एवं तृतीय सोपान प्रशिक्षण शिविर के दौरान सचिव महेंद्र कुमार पारीक ने बताया कि आज प्रातः काल ध्वजारोहण के अवसर पर प्रधानाचार्य पीएम श्री राजकीय राधा कृष्ण मारू बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश पुरोहित ने सभी स्काउट गाइड को आगे प्रगति के पद पर बढ़ाने हेतु प्रेरित किया।

इस अवसर पर सहायक सचिव देवीलाल के द्वारा प्रधानाचार्य का प्रतीक चिन्ह देकर अभिनंदन किया गया। भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ सीकर के पांच दिवसीय शिविर के समापन अवसर पर कार्यकारिणी अध्यक्ष केसर देव के द्वारा सभी स्काउट गाइड को प्रशिक्षण लेकर के जांच शिविर में उपस्थिति हेतु आह्वान किया गया।

एवं स्काउट मास्टर व गाइड कैप्टन को प्रशिक्षण प्राप्त स्काउट गाइड को जांच परीक्षा में लाने हेतु हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर स्थानीय संघ परिवार की ओर से सचिव महेंद्र कुमार पारीक ,सहायक सचिव देवीलाल, संयुक्त सचिव किरण कुमारी ,स्काउट मास्टर महेश ओला ,ओमप्रकाश रेगर, दीनदयाल कुमावत ,राजेश कुमार वर्मा, सुलक्षणा, रोवर लखन सेवा कार्य के लिए स्काउट गौरव शर्मा ,देवेंद्र वर्मा ,नवीन सेन, हेमंत अलवारिया का सम्मान किया गया।

सचिव महेंद्र कुमार पारीक ने सभी का आभार प्रकट किया एवं संस्था प्रधानों का आभार जताया जिन्होंने इन स्काउट गाइड को प्रशिक्षण शिविर के लिए भिजवाया।
Comments are closed.