सोफिया स्कूल के विद्यार्थियों ने C.A. Foundation की परीक्षा पास की…

विद्यालय और परिवार को गौरवान्वित किया, विद्यार्थियों को माला और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया

डोलियों का बास, बजाज रोड़ स्थित सोफिया सेन्ट्रल सी. सै. स्कूल, सीकर के चार विद्यार्थियों ने C.A. Foundation की परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय का नाम रोशन किया।


निदेशक रूपेश नवहाल ने बताया कि विद्यालय के कुल 5 विद्यार्थियों ने C.A. Foundation की परीक्षा दी थी जिसमें से 4 विद्यार्थियों ने अच्छे मार्कस के साथ यह परीक्षा पास कर ली। प्राचार्य श्रीपाल शर्मा ने बताया कि सोफिया स्कूल के छात्र नमन अग्रवाल पुत्र मुक्तेश अग्रवाल, छात्र हर्ष अग्रवाल पुत्र दिनेश अग्रवाल, छात्र विशाल अग्रवाल पुत्र राजेन्द्र अग्रवाल एवं छात्र अब्दुल रहमान पुत्र रज्जाक ने इस कठिन परीक्षा को पास कर विद्यालय और परिवार को गौरवान्वित किया है। निदेशक रूपेश शर्मा ने सभी विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों का अभिवादन किया एवं सभी को माला एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रशासन की तरफ से मिठाई बाँटी गई। इस अवसर पर सभी कर्मचारी एवं विद्यार्थी एक दूसरें को बधाईयाँ देते हुए नजर आये।

Comments are closed.