सोफिया स्कूल के विद्यार्थियों ने ओलम्पीयाड़ मे जीते गोल्ड मैडल..

13 छात्रों ने अंग्रेजी ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया

बजाज रोड़, डोलियों का बास, स्थित सोफिया सेन्ट्रल सी. सै. स्कूल के विद्यार्थियों ने साइन्स ओलम्पीयाड़ फाउण्डेशन संस्थान द्वारा अन्तराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित अंग्रेजी ओलम्पीयाड़ मे शानदार सफलता हासिल की है।  निदेशक रूपेश नवहाल ने बताया कि विद्यालय के 13 विद्यार्थियो ने इस प्रतियोगिता ओलम्पीयाड मे अवार्ड ऑफ एक्सीलेन्स, सर्टिफिकेट ऑफ पार्टिशिपेट एवं गोल्ड मैडल प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।  प्रिंसीपल श्रीपाल शर्मा ने सभी विद्यार्थियो को उनके अभिभावकों की उपस्थिति में माला पहनाकर तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।  निदेशक रूपेश शर्मा ने सभी विजेता प्रतिभागीयो को शुभकामना दी तथा अन्य विद्यार्थियो को भी इनसे प्ररेणा लेकर आगे बढने की सलाह दी । विद्यालय प्रशासन द्वारा मिठाई वितरीत की गई। इस अवसर पर सभी शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक कर्मचारी तथा सभी विद्यार्थीगण एक दूसरें को बधाई देते हुए नजर आये।

Comments are closed.