सोभासरिया ग्रुप के छात्रों का पावर ग्रिड सबस्टेशन दौरा…

उच्च वोल्टेज ट्रांसमिशन की तकनीक और संचालन की व्यावहारिक समझ का अनुभव

सोभासरिया ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, सीकर के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के छात्रों ने 400/220 केवी पावर ग्रिड ट्रांसमिशन सबस्टेशन का शैक्षणिक दौरा किया। इस शैक्षणिक दल का नेतृत्व विभागाध्यक्ष रवि कुमार सोनी के साथ सत्यपाल गोरा और शिल्पा अग्रवाल ने किया।
दौरे का उद्देश्य छात्रों को उच्च वोल्टेज ट्रांसमिशन सबस्टेशन की तकनीक और संचालन की व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना था, पावर ग्रिड के प्रबंधक आशीष मीणा ने छात्रों को सबस्टेशन में स्वचालन और मॉनिटरिंग तकनीकों की जानकारी दी। सबस्टेशन के मुख्य प्रबंधक, हुक्मीचंद मेनारिया ने छात्रों को पावर ट्रांसफॉर्मर, सर्किट ब्रेकर, आइसोलेटर, सुरक्षा रिले और बसबार जैसे उपकरणों का व्यावहारिक प्रदर्शन दिया। दौरे ने छात्रों को उन्नत तकनीकी ज्ञान प्रदान किया और उनके करियर विकास में सहायता की। ग्रुप प्रबंधन ने सभी की सराहना करते हुए दौरे को संभव बनाने और मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए पावर ग्रिड सबस्टेशन की टीम, विशेष रूप से हुक्मीचंद मेनारिया, मुख्य प्रबंधक का आभार व्यक्त किया।

Comments are closed.