स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, लापरवाही से चलाने का आरोप…

पैदल चल रहे बुजुर्ग को स्कूटी ने मारी टक्कर, अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत

नाथावतपुरा बणी के बालाजी के पास एक स्कूटी ने पैदल चल रहे बुजुर्ग को टक्कर मार दी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती किया गया। इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई। सदर पुलिस ने बताया कि मृतक के बेटे सुरजाराम ने रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसमें उन्होंने स्कूटी चालक के खिलाफ तेज गति और लापरवाही से गाड़ी चलाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments are closed.