स्कूल के खेल मैदान पर भूमाफियाओं का कब्जा, प्रशासन बेखबर…
शिकायतों के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई, विद्यार्थी खेल से वंचित
उपखंड क्षेत्र के मुहाल गांव स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के खेल मैदान पर भूमाफियाओं का अवैध कब्जा बना हुआ है। स्कूल प्रशासन की कई शिकायतों के बावजूद अब तक अतिक्रमण नहीं हटाया गया, जिससे विद्यार्थियों को खेलने का अवसर नहीं मिल रहा है।
प्रधानाचार्य राजपाल सिंह के अनुसार, 2013 में जिला प्रशासन ने स्कूल को 5 बीघा भूमि खेल मैदान के लिए आवंटित की थी, लेकिन प्रशासनिक लापरवाही के चलते अब तक कब्जा मुक्त नहीं कराया गया। ग्रामवासियों ने भी कई बार तहसीलदार और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
नायब तहसीलदार मोहन पंकज ने आश्वासन दिया कि जल्द ही पटवारी और कानूनगो की टीम बनाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, विधायक डॉ. ललित मीणा ने भी प्रशासन से जल्द समाधान की बात कही है।
Comments are closed.