स्वास्थ्य विभाग ने मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए निरीक्षण किया…
सीएमएचओ डॉ. निर्मल सिंह की अगुवाई में जिला स्तरीय टीम ने चिकित्सा संस्थानों का निरीक्षण किया
स्वास्थ्य विभाग की ओर से मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए चलाई जा रही गतिविधियों का निरीक्षण शुक्रवार को किया गया। सीएमएचओ डॉ. निर्मल सिंह ने बताया कि इस दौरान जिला स्तरीय टीम ने विभिन्न चिकित्सा संस्थानों का निरीक्षण कर स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा की जा रही गतिविधियों का जायजा लिया।
डिप्टी सीएमएचओ डॉ. अशोक कुमार महरिया ने बताया कि टीम ने पिपराली ब्लॉक के पीएचसी सिंहासन, पुरोहित का बास, नाडा और आयुष्मान आरोग्य मन्दिर लक्खीपुरा का निरीक्षण किया। इस दौरान एनसीडी स्क्रीनिंग, मौसमी बीमारियों, डेंगू मामलों, मलेरिया एंटी लार्वा गतिविधियों और ‘स्वास्थ्य दल आपके द्वार अभियान’ के सर्वे की मॉनिटरिंग की गई। टीम ने ओडीके मरुधर ऐप में भी सर्वे का आंकलन किया।
Comments are closed.