स्व. प्रमोद हरदयालपुरा की पुण्यतिथि पर 455 यूनिट रक्तदान…

युवाओं और महिलाओं ने दिखाया उत्साह, सामाजिक सेवा के प्रति बढ़ी जागरूकता

स्व. प्रमोद हरदयालपुरा की पुण्यतिथि के मौके पर हरदयालपुरा में चौधरी धर्मकांटा पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में 455 यूनिट रक्तदान का संग्रहण किया गया।

शिविर में युवाओं के अलावा महिलाओं ने भी काफी उत्साह दिखाया। इस मौके पर रक्तवीरों ने युवाओं को रक्तदान के प्रति जागरूक किया। शिविर में 7 ब्लड बैंकों की टीम ने अपनी सेवाएं दी और रक्त का संग्रहण किया। इंडियन मोबाइल के मनोज गोवला ने बताया कि प्रमोद हरदयालपुरा हर व्यक्ति के सुख-दुख में भागीदार रहते थे।

समाज सेवा के मामले में भी वह हमेशा आगे रहते थे। प्रमोद हरदयालपुरा को हमेशा पीड़ित मानवता की सेवा करने के लिए याद रखा जाएगा।

शिविर के दौरान विधायक राजेंद्र पारीक, उप जिला प्रमुख ताराचंद धायल, अनुभव जैन, सुशील माटोलिया, अमित चिराणिया, महेंद्र डीआई, दिनेश झीगर, पवन मंगावा, पंकज मंगावा, मूलचन्द रणवा, शिवपाल ख्यालिया, सुशील कुल्हरि, उपप्रधान विकास मूण्ड, मुकेश खोखर, महेन्द्र फेनिन, सुनील बधाला, बृजमोहन सुन्डा, पवन गोवला, शिवभगवान बगडीया, चुन्नीलाल राड़, शिवभगवान नागा, हंसराज बिस्सु, जितु मावलिया, सांवरमल मुवाल, हरलाल रशीदपुरा, जिला परिषद सदस्य रामचन्द्र बगडीया, सुरेन्द्र सिंह पालडी, सुरेन्द्र राव, विजेन्द्र मंगावा, राकेश लुहानी सहित बड़ी संख्या में शहर के व्यापारी मौजूद रहे।

Comments are closed.