स्व. बंशीलाल सिखवाल की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, 200 लोगों को कंबल वितरित…

न्यायप्रिय व्यक्तित्व स्व. बंशीलाल सिखवाल की 12वीं पुण्यतिथि पर समाजसेवा की याद में श्रद्धांजलि सभा आयोजित

विश्व भारती महाविद्यालय में न्याय पंचायत रानोली के पूर्व चेयरमैन स्व. बंशीलाल सिखवाल की 12वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर 200 जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। भाजपा के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गोविन्दराम सैनी ने बंशीलाल सिखवाल के न्यायप्रिय व्यक्तित्व और समाजसेवा की सराहना की।

राजकुमार जोशी और मुकेश पारीक ने उनके जीवन से प्रेरणा लेने की अपील करते हुए भारतीय संस्कृति और मूल्यों को आत्मसात करने की बात की। संस्था निदेशक डॉ. कमल सिखवाल ने कार्यक्रम के आयोजन में सहयोग देने वालों का आभार व्यक्त किया।

Comments are closed.