▪️इस्लामिया स्कूल – कॉलेज में मरहूमा हाजन हाजरा की इसाले सवाब निर्मित ओवरहेड टैंक का लोकार्पण…
हाजी मोहम्मद इकबाल खोखर और परिवार द्वारा अपनी वालिदा के नाम पर बनवाए गए जलाशय का उद्घाटन
स्थानीय इस्लामिया स्कूल – कॉलेज परिसर में झुंझुनूं निवासी हाजी मोहम्मद इकबाल खोखर वल्द हाजी अनवर अहमद खोखर द्वारा अपनी वालिदा मोहतरम मरहूमा हाजन हाजरा के इसाले सवाब बनवाएं गए 50 हजार लीटर क्षमता के ओवर हैड टैंक (उच्च जलाशय) का लोकार्पण (इफ्तेताह) शनिवार दोपहर समारोह पूर्वक हुआ । समारोह की शुरूआत तिलावते कुरआन से हुई तत्पश्चात हाजी अनवर खोखर, ईदगाह के पेश इमाम हाफिज मोहम्मद इब्राहिम और इस्लामिया एज्युकेशनल, कल्चरल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हाजी इकबाल तंवर ने ओवरहेड टैंक की नाम पट्टिका का पर्दा हटाकर लोकार्पण किया । इससे पहले सोसायटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों क्रमशः हाजी सलीमुद्दीन जमींदार, हाजी मकसूद अहमद पठान, शौकत अली रंगरेज, मोहम्मद अली खत्री, सलीम कुरेशी, करार हैदर, सज्जाद हैदर, शब्बीर नारू, फारूक भाटी, हाजी मकबूल चौहान, शकील बहलीम, अंसार अहमद कुरेशी, जीएम मुगल और अब्दुल रजाक पंवार सहित कॉलेज प्राचार्य डॉ. मोहम्मद आरिफ व स्कूल प्राचार्य अब्दुल रउफ जोया ने अतिथियों का माल्यार्पण किया । साथ ही समारोह के मुख्य अतिथि हाजी अनवर खोखर को शॉल ओढ़ा, माला पहनाकर यादगार निशान (स्मृति चिह्न) भेंट किया। स्वागत भाषण संयुक़्त सचिव प्रतिनिधि निसार अहमद जाटू ने पढ़ा और जामा मस्जिद के पेश इमाम हाफिज मोहम्मद इब्राहिम ने खिताब किया जबकि अंत में आभार सोसायटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हाजी इकबाल तंवर ने जताया । इसी तरह उक़्त ओवर हैड टैंक के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सोसायटी के सम्मानित सदस्य हाजी मकबूल चौहान का भी साफा पहनाकर यादगार निशानी के साथ अभिनन्दन किया गया। संचालन शिबा पठान ने किया।

● इनका भी हुआ स्वागत:-
समारोह में हाजी अनवर खोखर साहब के साथ झुंझुनूं से आए पार्षद जुल्फिकार खोखर, तैय्यब अली, सैय्यद अब्दुल जब्बार, मोहम्मद अय्यूब, मोहम्मद सलीम, अबू सुफियान, मो. हनीफ, लियाकत अली, आसिफ अली कुरेशी, अब्दुल रहमान पेंटर और अब्दुल कय्यूम बवाई का भी सोसायटी की ओर से माल्यार्पण कर स्वागत किया गया । इसी तरह समारोह में मौजूद मोअजीज हजरात ने भी हाजी अनवर खोखर और हाफिज मुहम्मद इब्राहिम का माला पहनाकर स्वागत किया।
Comments are closed.