68वीं राष्ट्रीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे पूजा और पुलकित…

राज्य स्तर पर शानदार प्रदर्शन के बाद हुआ राष्ट्रीय चयन

68वीं राष्ट्रीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता के लिए भारतीय शिक्षण संस्थान के सीबीएसई विंग की छात्रा पूजा कानसुजिया (पाटोदा) और छात्र पुलकित गढ़वाल (यालसर) का बिहार राज्य में होने वाली खेल प्रतियोगिताओं में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करने के लिए चयन हुआ है।

संस्था निदेशक रामस्वरूप महला ने दोनों विद्यार्थियों को बधाई दी और बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने के बाद उनका चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ है। राज्य दल 25 दिसंबर को कनकारबाग पटना के लिए रवाना होगा। संस्था सचिव कविता महला, प्रबंधक धर्मेंद्र थालोर, व्यवस्थापक मनोज रूलानिया, कोचेज व विद्यालय शिक्षक टीम ने दोनों विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी।

Comments are closed.