बिंदल हॉस्पिटल (नेत्र विभाग) में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर जारी
बिंदल हॉस्पिटल (नेत्र विभाग) में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर जारी
बिंदल हॉस्पिटल (नेत्र विभाग) में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर जारी
सीकर 17 सितम्बर।
स्थानीय बजाज रोड स्थित बिंदल हॉस्पिटल (नेत्र विभाग) में दिनांक 13 सितंबर से 19 सितंबर तक निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में प्रतिदिन सैकड़ों मरीज लाभान्वित हो रहे हैं। नेत्र रोगों से पीड़ित मरीजों के लिए यह शिविर एक सुनहरा अवसर साबित हो रहा है।
शिविर में निम्न सेवाएं निःशुल्क प्रदान की जा रही हैं:
-
OCT जाँच – आँखों के पर्दे (रेटिना) की सम्पूर्ण जाँच
-
ग्लूकोमा (काला पानी) की जाँच
-
शुगर और ब्लड प्रेशर के कारण आँखों पर पड़ने वाले प्रभाव की जाँच
-
YAG लेज़र उपचार – लेंस प्रत्यारोपण के बाद आने वाली झिल्ली और धुंधलापन हटाना
-
चश्मे का नंबर निकालना आदि
शिविर में चयनित मोतियाबिंद के मरीजों के ऑपरेशन अत्याधुनिक फेको तकनीक से 60% की छूट पर व रियायती दरों में किए जा रहे हैं। ऑपरेशन के लिए उच्च गुणवत्ता वाले इम्पोर्टेड लेंस (दूर और पास दोनों देखने में सक्षम) प्रयोग किए जा रहे हैं।
शिविर में शहर के जाने-माने नेत्र रोग विशेषज्ञ
डॉ. अंकित कुमार एवं डॉ. अभय पटेल (सीनियर फेको सर्जन) द्वारा निःशुल्क सेवाएं दी जा रही हैं।
अस्पताल के निदेशक नटवर बिंदल ने बताया कि बिंदल हॉस्पिटल का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों तक उच्च गुणवत्ता की नेत्र चिकित्सा सुविधाएं पहुँचाना है।
Comments are closed.