‘‘दो दिवसीय कार्यक्रम ‘नई उमंग‘ का आगाज, नन्हे-मुन्हे विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में जमाया रंग‘‘

‘‘दो दिवसीय कार्यक्रम ‘नई उमंग‘ का आगाज, नन्हे-मुन्हे विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में जमाया रंग‘‘

‘‘दो दिवसीय कार्यक्रम ‘नई उमंग‘ का आगाज, नन्हे-मुन्हे विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में जमाया रंग‘‘
सीकर,
एम. के. मेमोरियल शिक्षण संस्थान सी. सै. स्कूल के दो दिवसीय ‘‘वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह नई उमंग 2025‘‘ के प्रथम दिन विद्यालय के नौनिहालों ने सांस्कृतिक समारोह में ऐसा समा बांधा कि उपस्थित जन समूह झूमने लगा। संस्थान के चेयरमैन श्री महावीर प्रसाद ढ़ाका ने जानकारी दी कि इस मौके पर मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता श्री महेश शर्मा ने कहा कि सूचना और टेक्नोलोजी के दौर में बच्चों को नैतिक, चारित्रिक और संस्कार युक्त शिक्षा देना भी जरूरी है। हमारे राष्ट्र और समाज की गौरवशाली संस्कृति को संजोने का दायित्व भी इन्हीं नौनिहालों पर है जहाँ तक मुझे जानकारी है कि एम. के. मेमोरियल शिक्षण संस्थान पिछले दो दशक से हमारी संस्कृति का रक्षण और संवर्धन के लिए समर्पित भाव से जुटी है। साथ ही विद्यालय के नन्हे-मुन्हे विद्यार्थियों के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में गणेश वन्दना से कार्यक्रम का शुभारम्भ किया एवं मेरी दुनिया तू ही रे, Preety Little Baby, तारा रम-पम, मेरा नाम चुन-चुन, बॉर्बी डांस, सितारे जमीन पे, एक जिन्दगी मैं नच दी, नाच पंजाबण, नच बलिये, एकलव्य थीम, स्कूल थीम, पीली लूगड़ी, जय-जय राजस्थान, पधारो म्हारे देश, तीन बाण के धारी, देश भक्ति, नमस्ते इण्डिया जैसे गीतों पर नृत्य की अद्भूत व शानदार प्रस्तुती दी। साथ ही स्केट्स पर नन्हे-मुन्हें विद्यार्थियों ने करतब दिखा दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वन्दना के साथ शुरू हुई ‘नई उमंग‘ समारोह में हमारी भारतीय संस्कृति की शान राजस्थान की संस्कृति भी देखने को मिली। संस्था के सह निदेशक इंजिनियर मनीष ढ़ाका ने बताया कि कार्यक्रम में बोर्ड कक्षा 5वीं एवं 8वीं में श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम देने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इंजि. मनीष ढ़ाका ने कहा कि एम. के. मेमोरियल शिक्षण संस्थान सी. सै. स्कूल के ‘‘नई उमंग‘‘ कार्यक्रम के दूसरे दिन सोमवार को व्यापक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेंगे जिसमें जनप्रतिनिधि, संत, शिक्षाविद्, समाजसेवी, अधिकारीगण और व्यवसायी शिरकत करेंगे। आज के वार्षिकोेत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में संस्था की प्रमुख सदस्य श्रीमती आँचल चौधरी, मैनेजिंग डायरेक्टर श्री संजय शर्मा, संस्था की प्राचार्य श्रीमती संगीता शर्मा, श्रीमती आशा शर्मा, अकादमिक प्रमुख सुश्री नेहा वर्मा एवं समस्त स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

Comments are closed.