स्वास्थ्य एवं संविधान पर आयोजित हुई परिचर्चा

वूमेंस एंपावरमेंट एंड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा इंटरनल हॉस्पिटल सांगानेर में स्वास्थ्य एवं संविधान पर परिचर्चा आयोजित की गई कार्यक्रम में डॉ रोहन तांबी ने अस्थमा रोग के बारे मे जानकारी दी

वूमेंस एंपावरमेंट एंड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा इंटरनल हॉस्पिटल सांगानेर में स्वास्थ्य एवं संविधान पर परिचर्चा आयोजित की गई कार्यक्रम में डॉ रोहन तांबी ने अस्थमा रोग के बारे मे जानकारी दी और होने से पहले की समस्याओं एव उपायों के बारे में जागरूक किया वरिष्ठ नागरिक डॉ राजेंद्र कुमार ने संविधान के बारे में महिलाओं को जागरूक किया और उन्हें अपने अधिकारों के बारे में बताया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ भीम सिंह कासनिया रहे जिन्होंने अपने विचारों से अवगत कराते हुए मार्गदर्शन दिया संस्था की अध्यक्ष सुशीला सारस्वत ने बताया कि इस तरह के जागरूकता शिविर समय-समय पर सोसाइटी करती रहती है तथा साथ ही महिलाओं को जागरूक करने का कार्य करती हैं कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों का सम्मान किया गया इस अवसर पर मैसेज मारवाड़ पूजा शर्मा मीनाक्षी जैन आदि बतौर अतिथि उपस्थित रही परिचर्चा में संस्था की जिला अध्यक्ष अंशु गर्ग जिला उपाध्यक्ष जोया खान जिला संयोजक सरिता मीना एवं रेनू श्रीवास्तव ज्योति हथियानी सुनीता गुप्ता आदि मौजूद रही कार्यक्रम में 100 महिलाओं एवं पुरुषों ने आकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई कार्यक्रम करने का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों अवगत कराकर उन्हें सशक्त बनाना था मंच का संचालन स्वाति चावत द्वारा किया गया

Comments are closed.