केशवानन्द के छात्र का राजस्थान सरकार में विभिन्न पदों पर चयन।
केशवानन्द के छात्र का राजस्थान सरकार में विभिन्न पदों पर चयन।
केशवानन्द के छात्र का राजस्थान सरकार में विभिन्न पदों पर चयन।
सीकर।
एनएच 52 स्थित स्वामी केशवानन्द शिक्षण संस्थान समूह भढाडर सीकर के छात्र पंकज कुमार का चयन राजस्थान सरकार में विभिन्न पदों पर हुआ है। संस्थान निदेशक रामनिवास ढाका ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वामी केशवानन्द पी.जी कॉलेज के बी.ए. के छात्र पंकज कुमार पुत्र नानुराम तानाण निवासी किरडोली सीकर का चयन राजस्थान पुलिस दुरसंचार विभाग के साथ – साथ पटवारी में भी हुआ है, जो संस्थान के लिए बहुत ही गर्व की बात है। छात्र की उस उपलब्धि पर संस्थान चैयरमेन सुरेन्द्र सिंह सहनिदेशक गोपाल सिंह, कॉलेज प्राचार्य ललित किशोर तंवर एवं विद्यालय प्राचार्य डां. विजेन्द्र सिंह सहित प्रबंधन सदस्यों ने बधाई प्रेषित करते हुए छात्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Comments are closed.