प्रिंस, पिपराली सर्किल के प्रिंस महोत्सव में 450 विद्यार्थियों ने दी प्रस्तुतियां
प्रिंस, पिपराली सर्किल के प्रिंस महोत्सव में 450 विद्यार्थियों ने दी प्रस्तुतियां
प्रिंस, पिपराली सर्किल के प्रिंस महोत्सव में 450 विद्यार्थियों ने दी प्रस्तुतियां
पिपराली सर्किल, सीकर स्थित प्रिंस स्कूल में वार्षिकोत्सव प्रिंस महोत्सव-2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रिंस एजुहब निदेशक जोगेन्द्र सुण्डा, चेयरमैन डा. पीयूष सुण्डा, मुख्य प्रबंध निदेशक राजेश ढिल्लन एवं समस्त प्रबंधन टीम द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।
समारोह में 450 से अधिक विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक 20 सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। ऑपरेशन सिंदूर, एजुकेशन थीम बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, नारी शक्ति दंगल, अरावली बचाओ, सरहदों को बचाए, मस्ती की पाठशाला, ऊँ नमः शिवाय, क्रिकेट एक जुनून, फोरचूनर, जोकर, इक दिन बिक जाएगा, ट्रिब्यूट टू धर्मेंद्र आदि अनेक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम में प्रिंस एजुहब चेयरमैन डा. पीयूष सुण्डा ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर जोर देते हुए आगामी बोर्ड व प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन हेतु प्रेरित किया।
प्रबंध निदेशक मनोज ढाका ने उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रिंसिपल संजय वर्मा, प्रोमिला यादव, एकेडमिक हेड राकेश शेखावत सहित हजारों की संख्या में विद्यार्थी, अभिभावक एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
Comments are closed.