मील ने जरूरतमंद रोगी के लिए किया 163 वीं बार रक्तदान

मील ने जरूरतमंद रोगी के लिए किया 163 वीं बार रक्तदान

सीकर के युवा रक्तदान शिविरों में रक्तदान करने के साथ-साथ जरूरतमंद रोगियों के लिए भी हर समय रक्तदान के लिए तत्पर रहते हैं | श्री कल्याण मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल ब्लड सेंटर चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेन्द्र सैनी ने बताया कि नवलगढ़ क्षेत्र निवासी प्लास्टिक एनीमिया रोगी बालिका जो कि जनाना अस्पताल में भर्ती है को जरूरत पड़ने पर सुधीर महरिया स्मृति संस्थान एवं यूनाइटेड एजुकेशन लिंक्ज डायरेक्टर ग्राम केशरनगर , कोलीड़ा निवासी बी एल मील ने तुरंत ब्लड बैंक पहुंच कर 163 वीं बार रक्तदान कर मानवता की मिशाल पेश की है | श्री मील ने वर्ष 2023 में 1 वर्ष के दौरान प्लेटलेट सहित 25 बार रक्तदान कर एक एतिहासिक रिकॉर्ड बनाया है तथा राजस्थान में सर्वाधिक बार रक्तदान करने वाली सूची में शामिल हैं ।

Comments are closed.