डॉक्टर्स डे पर विद्यार्थियों को दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
डॉक्टर्स डे पर विद्यार्थियों को दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
डॉक्टर्स डे पर विद्यार्थियों को दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
सीकर
सीकर के पोलो ग्राउंड स्थित विद्याश्रम पब्लिक स्कूल में डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रेरक स्वास्थ्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ. विशाल यादव ने विद्यार्थियों को हृदय से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान करते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि यदि बचपन से ही संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, पर्याप्त नींद और स्वच्छ दिनचर्या को अपनाया जाए तो अनेक गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने तथा समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान सहयोगी स्टाफ मनीष कुमार व पंकज ने विद्यार्थियों को आपातकालीन स्थिति में सीपीआर ;ब्च्त्द्ध देने की सही विधि का व्यावहारिक प्रदर्शन कर जीवन रक्षक तकनीकों की जानकारी दी।
विद्यालय की निदेशिका मंजू लाटा ने डॉक्टर्स डे की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि स्वस्थ जीवन ही सफलता का आधार है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं के साथ-साथ अपने परिवार के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखने तथा स्वास्थ्य के प्रति जिम्मेदार बनने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन एंव संयोजन चंदा शर्मा ने किया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या पायल शुक्ला, समन्वयक सरिता टेलर सहित विद्यालय का समस्त शिक्षकीय एवं गैर-शिक्षकीय स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी ने चिकित्सकों के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त करते हुए स्वस्थ समाज के निर्माण का संकल्प लिया।
Comments are closed.