“सपनों को लक्ष्य बनाया, मेहनत को आदत… और सफलता खुद रास्ता बनाती चली गई” — गंगासिंह
“सपनों को लक्ष्य बनाया, मेहनत को आदत… और सफलता खुद रास्ता बनाती चली गई” — गंगासिंह
“सपनों को लक्ष्य बनाया, मेहनत को आदत… और सफलता खुद रास्ता बनाती चली गई” — गंगासिंह
सीकर।
नीट-2026 में शानदार सफलता हासिल करते हुए सीएलसी के प्रतिभाशाली छात्र गंगासिंह ने ईडब्ल्यूएस वर्ग में अखिल भारतीय रैंक 10 तथा ओवरऑल ऑल इंडिया रैंक 212 प्राप्त कर अपने परिवार, जिले और संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है। चूरू जिले के आबसर गांव निवासी गंगासिंह की इस उपलब्धि ने यह सिद्ध कर दिया कि दृढ़ संकल्प, निरंतर मेहनत और सही मार्गदर्शन के साथ कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता। गंगासिंह के पिता श्री पाबूदान सिंह शेखावत निजी क्षेत्र में कार्यरत हैं तथा माता श्रीमती सुबोध कंवर गृहिणी हैं। सामान्य पारिवारिक पृष्ठभूमि से आने वाले गंगासिंह ने अपनी सफलता का आधार अनुशासित दिनचर्या, निरंतर अभ्यास और सकारात्मक सोच को बताया। गंगासिंह ने बताया कि वह कक्षा 11 से ही सीएलसी के फाउंडेशन कोर्स का विद्यार्थी रहा है और एक फ्रेशर के रूप में यह सफलता हासिल करना उसके लिए अत्यंत गर्व और संतोष का विषय है। उनका कहना है कि शुरुआत से ही उन्होंने अपने लक्ष्य को स्पष्ट रखा और उसी के अनुरूप नियमित अध्ययन, टेस्ट सीरीज, रिवीजन तथा शिक्षकों के मार्गदर्शन का पूरी निष्ठा से पालन किया। अपनी इस सफलता का श्रेय गंगासिंह ने अपने माता-पिता, सीएलसी की अनुभवी शिक्षक टीम तथा संस्थान के अनुशासित एवं प्रतिस्पर्धात्मक शैक्षणिक वातावरण को दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के निरंतर मार्गदर्शन, समय-समय पर मिली प्रेरणा और नियमित टेस्ट अभ्यास ने उन्हें कठिन से कठिन विषयों पर मजबूत पकड़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।अपने भविष्य के लक्ष्य के बारे में गंगासिंह ने बताया कि वह कार्डियोलॉजिस्ट बनकर हृदय रोगों के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएँ देना चाहता है। उनका मानना है कि डॉक्टर केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का सबसे बड़ा माध्यम है। वे भविष्य में अपनी चिकित्सा सेवाओं के माध्यम से जरूरतमंद लोगों की सहायता कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना चाहते हैं।
Comments are closed.