जिला स्तर के ग्रामीण ओलंपिक शुरू, विधायक राजेन्द्र पारीक ने प्रतियोगिता का झंडारोहण कर विधिवत किया उद्घाटन
सीकर में राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलकूद जिला स्तरीय खेलों का भव्य आगाज हुआ. सीकर विधायक राजेंद्र पारीक ने जिला खेल स्टेडियम में ग्रामीण ओलंपिक खेलो का शुभारम्भ किया.
जिला खेल स्टेडियम सीकर में जिला स्तर के राजीव गाँधी ग्रामीण ओलम्पिक खेलों का भव्य आगाज हुआ. सीकर विधायक राजेन्द्र पारीक ने प्रतियोगिता का झंडारोहण कर विधिवत उद्घाटन किया. सैंट मेरी स्कूल के ड्रम की धुन पर शारीरिक शिक्षक सुमेर सिंह ख्यालिया के निर्देशन में खिलाडि़यों ने मार्च पास्ट की सलामी दी. खिलाड़ी अक्षिता दादिया ने सहभागी खिलाड़ियों को शपथ दिलावाई.
समारोह में मुख्य अतिथि सीकर विधायक राजेन्द्र पारीक ने अपने सम्बोधन में कहा कि सीकर में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है. यहॉ के युवा सेना भर्ती की भी तैयारी करते है. उन्होंने खिलाड़ियों से कहा की खेल को खेल की भावना से खेलें और अपने जीवन में खेलकूद में उन्नती करें. उन्होंने इस अवसर कहा कि 29 अगस्त से प्रारम्भ राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेलों का आयोजन हुआ है जिसके पीछे मुख्यमंत्री की मूल भावना है कि आमजन में साम्प्रदायिक सौहार्द्ध स्थापित करना हैं. उन्होनें कहा कि मुख्यमंत्री ने पहली बार सरकारी नौकरी में खिलाडियों के लिए दो प्रतिशत का आरक्षण का प्रावधान किया है. उन्होंने कहा कि खेल के माध्यम से खिलाड़ी अपना कैरियर भी बना सकते हैं.

उन्होंने कहा कि बच्चों में पीटी व खेलों की परम्परा गायब सी होती जा रही है, इसलिए राजस्थान के गांव-ढाणी में रहने वाले लोगों के लिए ग्रामीण खेलों को बजट घोषणा में शामिल किया गया ताकि मजदूर का बच्चा भी खेलकर आगे बढ़ सके और उसकी प्रतिभा में निखार हो तथा उसे भी खेलने का मौका मिल सके. उन्होंने खिलाड़ियों से आव्हान किया कि वे ग्रामीण ओलम्पिक प्रतियोगिता में भाग लेकर अपने जिले, राज्य का नाम रोशन करें.![]()
फतेहपुर विधायक हाकम अली ने अपने उद्बोधन में कहा कि आमजन में हमारे लोकप्रिय मुख्यमंत्री ने अच्छी सोच के साथ खेलों की शुरूआत की है. इन खेलों में हर उम्र के लोगों को खेलों में प्रतिभा दिखाने का मौका मिला है. इन खेलों में दादा-पोता, नाना-दोहिता, सास-बहू ने एक साथ खेल खेला है, जिससे पारिवारिक समरसता की भावना उत्पन्न हुई है.

कार्यक्रम में उपजिला प्रमुख ताराचन्द धायल ने प्रतिभागी खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज के कार्यक्रम की शुरूआत उस व्यक्ति के हाथों से हुई है, जो खुद एक खिलाड़ी के रूप में रहे है. उन्होंने जिले के अलग-अलग ग्राम पंचायत से आये प्रतिभागियों से कहा कि आप को ग्रामीण अंचल में खेलों को बढ़ावा दिया जाना चाहिए. इस संबंध में उन्होनें धोद ब्लॉक के थौरासी गांव को खेलों का गॉव कहा जाता है, जहॉ खिलाड़ियां की फैक्ट्री है. उन्होंने आग्रह किया कि इस गांव में खेल की सुविधाओं का विस्तार किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि जिले में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, सुरेश मिश्रा, बजरंग लाल ताखर, राधेश्याम जैसे खिलाड़ियों ने अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में जिले को एक पहचान दी है.

समारोह में मुख्य अतिथि सीकर विधायक राजेन्द्र पारीक ने अपने सम्बोधन में कहा कि सीकर में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है. यहॉ के युवा सेना भर्ती की भी तैयारी करते है. उन्होंने खिलाड़ियों से कहा की खेल को खेल की भावना से खेलें और अपने जीवन में खेलकूद में उन्नती करें. उन्होंने इस अवसर कहा कि 29 अगस्त से प्रारम्भ राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेलों का आयोजन हुआ है जिसके पीछे मुख्यमंत्री की मूल भावना है कि आमजन में साम्प्रदायिक सौहार्द्ध स्थापित करना हैं. उन्होनें कहा कि मुख्यमंत्री ने पहली बार सरकारी नौकरी में खिलाडियों के लिए दो प्रतिशत का आरक्षण का प्रावधान किया है. उन्होंने कहा कि खेल के माध्यम से खिलाड़ी अपना कैरियर भी बना सकते हैं.

Comments are closed.