झुंझुनूं में पटाखे का हादसा: 12 साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल…

सूरजगढ़ में कांच की बोतल में फोड़े पटाखे से बच्चा गंभीर घायल, जयपुर किया रेफर

सोमवार को झुंझुनूं के सूरजगढ़ कस्बे में 12 वर्षीय हिमांशु, पटाखा फोड़ते समय हादसे का शिकार हो गया। कांच की बोतल में पटाखा फोड़ने के प्रयास में कांच के टुकड़े उसकी जांघ में गहरे घाव कर गए। गंभीर हालत के चलते उसे जयपुर रेफर किया गया, जहां निजी अस्पताल में इलाज जारी है।

Comments are closed.