बारां में युवक की सुसाइड, सुसाइड नोट में राजनीति और प्रताड़ना के गंभीर आरोप…
रामचरित मानस की चौपाई का उल्लेख कर नगर परिषद के पूर्व सभापति और पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
बारां जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में मंगलवार को 30 वर्षीय युवक शुभम सक्सेना ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। सुसाइड से पहले उसने दो पन्नों का नोट लिखा, जिसमें नगर परिषद के पूर्व सभापति कमल राठौर और पुलिस पर प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए। मृतक के परिजनों ने न्याय की मांग करते हुए शव लेने से इनकार कर दिया है।
युवक ने लिखा कि वह सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा था, लेकिन गंदी राजनीति और झूठे मुकदमों के कारण उसका जीवन बर्बाद हो गया। उसने पूर्व सभापति और उसके सहयोगियों पर हथियार रखने का झूठा केस दर्ज कराने और पुलिस द्वारा मारपीट कर जबरन स्वीकार कराने का आरोप लगाया।
हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद जारी था उत्पीड़न, परिजन कर रहे कार्रवाई की मांग
युवक ने बताया कि मामले में न्याय पाने के लिए हाईकोर्ट गया, जिसने गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए पुलिस को निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद, उसे बार-बार प्रताड़ित किया गया। सुसाइड नोट में युवक ने लिखा कि राजनीतिक और व्यक्तिगत दुश्मनी के चलते उसका भविष्य बर्बाद करने की साजिश रची गई।
मृतक के परिजन और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग बारां जिला अस्पताल में इकट्ठा हैं और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
Comments are closed.