भाजपा सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर प्रेस वार्ता…

पेयजल और सिंचाई जल की समस्याओं का समाधान जल्द: मंत्री झाबर सिंह खर्रा

प्रदेश में भाजपा सरकार के एक वर्ष पूरे होने के अवसर पर यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने सोमवार को प्रेस वार्ता की। उन्होंने प्रदेश में पेयजल और सिंचाई जल की समस्या को सबसे बड़ी चुनौती बताया। इस समस्या को दूर करने के लिए और प्रदेश को कई नई सौगातें देने के उद्देश्य से मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जयपुर आएंगे।

मंत्री खर्रा ने बताया कि पीएम मोदी प्रदेश के 23 जिलों में एकीकृत ईआरसीपी परियोजना का शिलान्यास करेंगे, जिसका उद्देश्य शेखावाटी क्षेत्र को पाइपलाइन के जरिए यमुना का पानी उपलब्ध कराना है। हालांकि, इस परियोजना को लेकर हरियाणा में भाजपा के विपक्षी दल विरोध कर सकते हैं, लेकिन डीपीआर तैयार हो चुकी है और 2025 तक इसे मूर्त रूप दिया जाएगा। इसके लिए रेलवे और नेशनल हाइवे अथॉरिटी से दो बार मीटिंग हो चुकी है, और यदि किसी भी कारण विरोध होता है तो पाइपलाइन को रेलवे या नेशनल हाइवे की साइड से लाया जाएगा।

खर्रा ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में प्रदेश में एक लाख और अगले पांच वर्षों में कुल 5 लाख बेरोजगारों को सरकारी और निजी क्षेत्र में रोजगार प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ ही, भाजपा ने पहले वर्ष में निवेशकों के साथ 35 लाख करोड़ रुपए के एमओयू किए हैं, ताकि अगले चार वर्षों में सभी प्रस्तावों को वास्तविकता में बदलने का काम किया जा सके।

Comments are closed.