शेखावाटी रत्न सम्मान से नवाजा गया टैगोर स्कूल…

शैक्षणिक उत्कृष्टता और बेहतर प्रदर्शन के लिए मिला सम्मान

नवलगढ़ रोड स्थित टैगोर स्कूल को शेखावाटी रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम और सहशैक्षणिक गतिविधियों में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने यह सम्मान प्रदान किया। विद्यालय के निदेशक प्रदीप चाहर ने सम्मान ग्रहण किया।

चाहर ने बताया कि पिछले वर्ष 10वीं बोर्ड परीक्षा में राज्य स्तर पर स्कूल ने चौथा स्थान हासिल किया था। विद्यालय पहले भी राजस्थान मेरिट में अपनी उपस्थिति दर्ज करवा चुका है। संस्थान के चेयरमैन जगन सिंह चाहर ने पूरी विद्यालय टीम को इस उपलब्धि पर बधाई दी।

Comments are closed.