राजस्थान आयुष नर्सेज संयुक्त संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष धर्मेंद्र फोगाट का सीकर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान सीकर की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें योगेंद्र सिंह शेखावत को जिलाध्यक्ष और नेमीचंद महरिया को जिला महामंत्री नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ कंपाउंडर जवाहर सिंह खर्रा, सुरेन्द्र सिंह, ओमप्रकाश बिजारणियां, जयराम शर्मा, अशोक शर्मा सहित बड़ी संख्या में आयुष नर्सेज मौजूद रहे।
Comments are closed.