अजय मारवाल को एनएसयूआई में प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी…

संगठनात्मक विस्तार के तहत मिली नई जिम्मेदारी

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के संगठनात्मक विस्तार के तहत दांतारामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के अजय मारवाल अजबपुरा को एनएसयूआई में प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पद मिलने पर मारवाल ने प्रदेश अध्यक्ष विनोद जाखड़ और सचिन पायलट का आभार जताया।

इस दौरान उन्होंने विधायक वीरेंद्र सिंह और जिलाध्यक्ष सुनीता गठाला से कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात की और पार्टी की रणनीति को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में अमोलक कुमावत, सुरेश कुमावत, प्रहलाद कुमावत, दीपक, राकेश, अशोक और हेमचंद वर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments are closed.