श्रीमाधोपुर में घना कोहरा, बर्फीली हवाओं से ठिठुरन बढ़ी…

दृश्यता घटी, ट्रैफिक की रफ्तार धीमी

श्रीमाधोपुर शहर और आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को बर्फीली हवाओं और घने कोहरे ने सर्दी का अहसास और बढ़ा दिया। सीजन में पहली बार इतनी घनी धुंध देखी गई, जहां सुबह 9:30 बजे तक कोहरा छाया रहा। दृश्यता घटकर केवल 20 मीटर रह गई, जबकि घनी धुंध के बीच 10 मीटर से आगे कुछ भी देखना मुश्किल हो गया।

मंगलवार को दिनभर बादलों के छाए रहने के बाद रात में कोहरा गहराने लगा। बुधवार सुबह कोहरे की चादर से पूरा क्षेत्र ढक गया, जिससे हाईवे और शहर की सड़कों पर वाहन धीमी गति से चलते नजर आए। ट्रैफिक की रफ्तार इतनी कम हो गई कि हेडलाइट जलाने के बावजूद वाहन रेंगते हुए चलते रहे।

Comments are closed.