चौधरी चरण सिंह की जयंती पर बच्चों को स्वेटर वितरित…
भामाशाह हरफूल सिंह भांभू के सहयोग से हुआ कार्यक्रम
मदरसा दारुल इस्लाम कौम काजियान में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर भामाशाह हरफूल सिंह भांभू के सहयोग से बच्चों को स्वेटर वितरित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य नजीर खां ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में उम्मेद खां और नियाज मोहम्मद मौजूद थे।
इस अवसर पर मसुदुलहक निजामी, शिक्षा अनुदेशक संघ के जिलाध्यक्ष अमजद खान, नायला मोइन, मोहम्मद तालिब और अन्य लोग भी उपस्थित रहे। प्रधानाध्यापक शिक्षा अनुदेशक कोशर खान ने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर आभार व्यक्त किया।
Comments are closed.