राजकीय कृषि कॉलेज के सामने धरना समाप्त, पूर्व नेता प्रतिपक्ष का आश्वासन…

विद्यार्थियों की मांगों का समाधान जल्द करने का वादा

राजकीय कृषि कॉलेज के सामने विभिन्न मांगों को लेकर चल रहा धरना व क्रमिक अनशन मंगलवार को नौवें दिन पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के आश्वासन के बाद समाप्त कर दिया गया। इस दौरान भाजपा नेता राकेश जांगिड़, तहसीलदार रतनलाल रोलण, एमजेडी कॉलेज प्राचार्य हंसराज परिहार, कृषि कॉलेज प्राचार्य सत्यवती बुडानिया, समाजसेवी अमरसिंह चारण, कॉलेज सदस्य अजीत राठौड़, शिक्षक वीर बहादुर राठौड़ आदि ने धरनास्थल पर पहुंचकर विद्यार्थियों से वार्ता की और राठौड़ से फोन पर वार्ता करवाई।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष राठौड़ ने कॉलेज से जुड़ी समस्याओं का शीघ्र समाधान करने और विद्यार्थियों की मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। इसके बाद विद्यार्थियों ने धरना समाप्त करने का निर्णय लिया। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने विद्यार्थियों को जूस पिलाकर धरना समाप्त करवाया। कॉलेज विकास के लिए समाजसेवी अमरसिंह चारण और रूस्तम तेली ने 50-50 हजार रुपए का सहयोग देने की घोषणा की।

Comments are closed.