घने कोहरे और बारिश की संभावना ने बढ़ाई ठंड…

फतेहपुर समेत शेखावाटी क्षेत्र में सर्दी का जोर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

सीकर के फतेहपुर सहित कई इलाकों में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता 30 मीटर से भी कम रह गई। कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि बुधवार को यह 6.5 डिग्री था। ठंड का असर सुबह और रात के समय खासा महसूस किया जा रहा है, और दोपहर में भी तापमान 20 डिग्री के आसपास रहने से सर्दी का असर जारी है।

जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार, 28 दिसंबर तक सीकर में बारिश और ओले गिरने की संभावना है, जिसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 27 दिसंबर को विशेष रूप से भारी बारिश और ओले पड़ सकते हैं। इसके बाद 29 दिसंबर से क्षेत्र में दोबारा घना कोहरा छाने की संभावना है, जिससे सर्दी और तेज हो सकती है। शेखावाटी इलाके में भी ठंड के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है।

Comments are closed.