फतेहपुर में पारंपरिक वेशभूषा और नृत्य प्रतियोगिता का आगाज़…
राजस्थानी संस्कृति की झलकियों से सजी दो दिवसीय प्रतियोगिता
फतेहपुर के पोद्दार सदन में नववर्ष के अवसर पर बुधवार रात दो दिवसीय पारंपरिक वेशभूषा और नृत्य प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। आयोजन की शुरुआत मेहमानों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। राजस्थानी वेशभूषा प्रतियोगिता में 50 से अधिक प्रतिभागियों ने पारंपरिक परिधानों में रैंप वॉक कर सांस्कृतिक धरोहर का प्रदर्शन किया।
गुरुवार रात राजस्थानी महिला नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन होगा, जिसमें विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में उपसभापति निकिता रिणवा, मंजू स्वामी, ओम प्रकाश पोद्दार और राजकुमार चोटिया सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
Comments are closed.