तुलसी पूजन दिवस पर कार्यक्रम आयोजित…
पर्यावरण प्रेमी परमानंद मोहता के सानिध्य में तुलसी की औषधीय महत्ता पर चर्चा
युवा भारत मातृ भूमि अभ्युदय इकाई और भगत सिंह नवयुवक मंडल संस्थान की ओर से बुधवार को तुलसी पूजन दिवस मनाया गया। यह कार्यक्रम सांखू फोर्ट के केशुगिरी मठ में पर्यावरण प्रेमी परमानंद मोहता के सानिध्य में आयोजित किया गया, जिसमें योगाचार्य नरेंद्र भारतीय ने तुलसी की औषधीय महत्ता पर विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम में समाज सुधारक सी. राजगोपालाचारी, पं. मदनमोहन मालवीय, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और महाराजा सूरजमल को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर जिला कार्यवाह बृजमोहन कारगवाल, मंगेजपुरी गोस्वामी, गोपीकृष्ण निमीवाल और अन्य प्रमुख सदस्य उपस्थित थे।
Comments are closed.