वीर तेजाजी सामुदायिक भवन में महाराजा सूरजमल की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम….
सर्व समाज के लोगों ने महाराजा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
वीर तेजाजी सामुदायिक भवन में बुधवार को महाराजा सूरजमल की पुण्यतिथि श्रद्धा भाव से मनाई गई। इस अवसर पर सर्व समाज के लोगों ने महाराजा सूरजमल के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष रामरतन सिहाग ने महाराजा सूरजमल के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डाला और उनके संघर्ष से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में जाट महासभा के जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह कस्वां, जाट विकास संस्थान के अध्यक्ष सोहनलाल फगेड़िया, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष आदूराम न्यौल और अन्य नेताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान जाट विकास संस्थान के कोषाध्यक्ष हरफूल डेडवाल, महासभा के कोषाध्यक्ष धर्मपाल सारण और अन्य प्रमुख सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन संस्था सचिव विजयपाल लांबा ने किया।
Comments are closed.