बालाजी मंदिर जयपुर रोड में पौषबड़ा महोत्सव आयोजित…
भक्तजनों ने श्रद्धा से लिया प्रसाद, श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा वर्षगांठ पर विशेष आयोजन
ईगल राईड सिटी कैब सर्विसेज और लायंस क्लब सीकर कल्याण धणी द्वारा श्री बालाजी मंदिर, कृषि ऊपज मंडी के सामने पौष बड़ा महोत्सव का आयोजन किया गया । मंदिर के पुजारी लक्ष्मण दास महाराज द्वारा बालाजी महाराज को देसी घी के बुंदिया और पौषबड़ा का भोग लगाया गया । इसके बाद प्रसाद भक्तजनों में वितरित किया गया । लायन नरेश प्रधान ने बताया कि इस बार यह आयोजन विशेष रूप से श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ के उपलक्ष में आयोजित किया गया है । डा. नेकीराम आर्य ने बताया कि बारीश और कड़ाके की ठंड के बावजूद सैकडो़ भक्तजनो ने प्रसाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर श्रवन चौधरी, लायन संतोष शर्मा, शंकर यादव, पंडित ओम प्रकाश शर्मा, महेंद्र चौधरी, प्यारेलाल फगेड़िया, मनीष कुमावत, अजय सिंह, एईन प्रवीण मातवा और राजेंद्र मातवा सहित अनेक लोग उपस्थित रहें।
Comments are closed.