15 वर्षीय प्रिंस की करंट लगने से मौत, चाइनीज मांझा बना घातक…

निर्माणाधीन छत पर पतंग लूटने के दौरान हादसा

सीकर के कोतवाली थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय प्रिंस की करंट लगने से मौत हो गई। प्रिंस एक निर्माणाधीन मकान की छत पर चाइनीज मांझे से 11 हजार केवी की बिजली लाइन पर पतंग लूटने के प्रयास में करंट की चपेट में आ गया। हादसे में प्रिंस के दोनों हाथ और पेट का हिस्सा बुरी तरह से झुलस गया। करंट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि छत की दीवार भी काली पड़ गई। मृतक प्रिंस छुट्टियों में अपने पिता के पास आया हुआ था जो सीकर में अंडे का ठेला लगाते हैं। मामले में पुलिस आरोपी चाइनीज मांझे की बिक्री को लेकर भी सक्रिय है, क्योंकि चाइनीज मांझे के इस्तेमाल से कई जानलेवा घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

Comments are closed.