जीणमाता पुलिस ने बाबा गैंग के सरगना को दबोचा…
फायरिंग केस में फरार आरोपी गिरफ्तार, गाड़ी और हथियार जब्त
सीकर की जीणमाता थाना पुलिस ने बाबा गैंग के सरगना सुभाष गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले साल फायरिंग के मामले में फरार था। पुलिस ने उसकी गाड़ी जब्त कर एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
थानाधिकारी मनोज कुमार यादव ने बताया कि गश्त के दौरान पुलिस को श्यामा तालाब के पास आरोपी के छिपे होने की सूचना मिली। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को सफेद कैंपर गाड़ी के साथ पकड़ा। सुभाष गुर्जर को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है।
Comments are closed.