भारतीय जनता पार्टी ने अंबेडकर भवन में संविधान गौरव अभियान संगोष्ठी का आयोजन किया..
डिप्टी सीएम डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने कांग्रेस पर बाबा साहेब के विरोध का आरोप लगाया
भारतीय जनता पार्टी के संविधान गौरव अभियान के तहत सोमवार को शहर के अंबेडकर भवन में एक जिलास्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में डिप्टी सीएम डॉ. प्रेमचंद बैरवा उपस्थित थे और अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बनवारीलाल सैनी ने की।
संगोष्ठी में विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक राजेंद्र भांबू, जिला प्रमुख हर्षिनी कुलहरी, भाजपा प्रदेश महामंत्री संतोष अहलावत, पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी, संयोजक सरजीत चौधरी, जिला महामंत्री राजेश दहिया और विश्वंभर पूनियां शामिल थे।
डिप्टी सीएम डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने कांग्रेस पर बाबा साहेब के विरोध का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पहले लोकसभा चुनाव में बाबा साहेब को संसद तक पहुंचने से रोकने का प्रयास किया था और उनके स्मारक के लिए जगह नहीं देकर उनका अपमान किया। अब कांग्रेस नेता उनके लिखे संविधान को लेकर संसद में आ रहे हैं।
डिप्टी सीएम ने यह भी कहा कि बाबा साहेब के आदर्शों और सपनों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भाजपा सरकार साकार कर रही है। भाजपा दलित वर्ग के अंतिम व्यक्ति के विकास के लिए समर्पित है और संविधान के अनुरूप कार्य कर देश को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प पूरा कर रही है।
भाजपा जिला अध्यक्ष बनवारीलाल सैनी ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि आभार जताया एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष पवन मेघवाल ने। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढूकिया ने किया।
Comments are closed.