मोरसन तलाई विद्यालय में सांसद अमराराम के समक्ष वार्षिकोत्सव और भामाशाह सम्मान समारोह…
सांसद अमराराम ने विद्यालय में अतिरिक्त कमरे की घोषणा की और शिक्षित होने के महत्व पर जोर दिया
राजकीय उमावि मोरसन तलाई कदमा का बास में शनिवार को वार्षिकोत्सव एवं भामाशाह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में सांसद अमराराम ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने अपनी उपस्थिति में कहा कि “बेटी शिक्षित होकर दो घरों को रोशन करती है” और वर्तमान में जन सामान्य का शिक्षित होना आवश्यक है। सांसद ने ग्रामवासियों की मांग पर विद्यालय में एक अतिरिक्त कमरे के निर्माण की घोषणा की।
विशिष्ट अतिथि राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत के प्रांतीय महामंत्री उपेन्द्र शर्मा ने सार्वजनिक शिक्षा को बचाने की अपील की और राजकीय विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य बलराम मिडल ने की। इस अवसर पर भामाशाह मांगीलाल बिजारणिया को विद्यालय में म्यूजिक सिस्टम देने और महेन्द्र गहलोत को सरस्वती मंदिर का निर्माण करवाने के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में विद्यालय विकास समिति के अध्यक्ष टीकूराम व एसएमसी सदस्य और ग्रामीण भी मौजूद रहे। मंच संचालन प्रहलाद कुमार सामोता ने किया।
Comments are closed.