गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लाह के साथ लायंस क्लब सीकर प्राइड ने मनाया…

क्लब द्वारा बच्चों को शैक्षिक सामग्री और कंबल वितरित किए गए, गो सेवा भी आयोजित की गई

लायंस क्लब सीकर प्राइड द्वारा आज का 76 वा गणतंत्र दिवस महात्मा गाँधी विद्यालय सामुदायिक भवन,फतेहपुर रोड सीकर में मनाया गया। क्लब अध्यक्षा लायन मोहनीश चुघ ने झंडारोहण किया। स्कूल के बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए क्लब अध्यक्ष लायन मोहनीश चुघ व जोन चेयरपर्सन लायन मनोज अग्रवाल जी ने विद्यार्थीयों को संबोधित किया, इस अवसर पर स्कूल के बच्चों ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश भक्ति के गीत व नृत्य प्रस्तुत किये। स्कूल के 140 बच्चों में प्रोजेक्ट चेयरमैन आरती जोगाणी के माध्यम से मिठाइयां,कॉपी, पेन पेन्सिल,आदि वितरण किया गया।

पतीश पंजाबी ने बताया इस वर्ष सर्दी का प्रकोप अत्यधिक होने की वजह से विद्यालय के बच्चों को कंबल वितरण किया गया। तथा क्लब के सदस्यों के द्वारा गणतंत्र दिवस पर प्रोजेक्ट चेयरपर्सेन लायन गुड्डी अग्रवाल जी के नेतृत्व में गोपीनाथ गौशाला में गौ सेवा की गई। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष लायन मोहनीश चुघ, कोषाध्यक्ष लायन सचिन अग्रवाल,रीजन चेयरमैन पर्सन लायन अजय अग्रवाल,जोन चेयरपर्सन लायन मनोज अग्रवाल, रीजन एडवाइजर लायन पतीश पंजाबी, लायन अंकित जोगाणी, लायन गुड्डी अग्रवाल, लायन अल्का मोदी, लायन आरती जोगाणी,  प्रधनाचार्य शशि बाला,  सरिता देवी, आशा, सुभीता, सोनू, सरिता आदि लायन व स्कूल के सदस्य उपस्थित रहे।

Comments are closed.