सीकर के जाजोद में घर का ताला तोड़कर चोरी…

हजारों की नकदी, जेवर और कपड़े चोरी; पुलिस जांच में जुटी

सीकर के जाजोद इलाके के वार्ड नंबर आठ में एक घर से चोरों ने हजारों की नगदी और जेवरात चुरा लिए। घटना की जानकारी मिलते ही जाजोद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

खेड़ी निवासी प्रवीण कुमार ने जाजोद थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। उन्होंने बताया कि उनका मकान गांव में है, जबकि वह श्रीमाधोपुर में रहते हैं। चोर घर से दो चांदी की पायजेब, दो सोने के कांटे, 10 से 12 हजार रुपए नकदी और कपड़े चुराकर ले गए। सुबह चोरी का पता चलने पर प्रवीण मौके पर पहुंचे, जहां घर का ताला टूटा हुआ मिला। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।

Comments are closed.