लानी में धूमधाम से मनाया गया 76वां गणतंत्र दिवस…
शिक्षण संस्थानों, सरकारी कार्यालयों और राजनीतिक दलों ने पर्व में दिखाया उत्साह
लानी में 76वां गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह और गर्व के साथ मनाया गया। शहर के सीएसआईआर सीरी कैंपस, तहसील कार्यालय, नगरपालिकाओं, पंचायत समिति भवन और पुलिस स्टेशन सहित सभी प्रमुख सरकारी स्थलों पर तिरंगा फहराया गया। शिक्षण संस्थानों में आयोजित विशेष कार्यक्रमों में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
भाजपा और कांग्रेस सहित राजनीतिक दलों ने भी इस राष्ट्रीय पर्व में भागीदारी निभाई। समाजसेवियों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। सभी कार्यक्रम राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुए, जिसमें गणमान्य नागरिकों और उपस्थित लोगों ने देशभक्ति की भावना के साथ भाग लिया।
Comments are closed.