सीकर में दो महिलाओं और एक बच्चे की गुमशुदगी, पुलिस जांच में जुटी…

अलग-अलग मामलों में गायब हुईं महिलाएं, परिजनों ने दर्ज कराई शिकायत

सीकर जिले में दो महिलाओं की गुमशुदगी के मामले सामने आए हैं, जिनमें से एक महिला का बच्चा भी लापता है। पुलिस ने दोनों घटनाओं की जांच शुरू कर दी है।

पहले मामले में 24 वर्षीय महिला के पति ने बताया कि वे उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और काम के सिलसिले में सीकर के ग्रामीण क्षेत्र में रह रहे हैं। 24 जनवरी को जब वह काम से घर लौटा, तो उसकी पत्नी और बच्चे घर से गायब थे। दूसरे मामले में, 32 वर्षीय महिला के देवर ने शिकायत दी कि 22 जनवरी को उसकी भाभी डेरे पर थीं, लेकिन शाम 4 बजे के बाद से उनका कोई पता नहीं चला। पुलिस दोनों मामलों में जांच कर रही है और संभावित सुराग जुटाने का प्रयास कर रही है।

Comments are closed.