सीकर में ऑटो पार्ट्स गैराज से लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी…
गैरेज के ताले तोड़कर कैश और पार्ट्स उड़ाए, सीसीटीवी केबल भी काटी
सीकर जिले के रामगढ़ शेखावाटी थाना क्षेत्र में ऑटो पार्ट्स गैराज में चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। चोरों ने रात के समय गैराज के ताले तोड़कर अंदर प्रवेश किया और लाखों रुपए के ऑटो पार्ट्स व 93 हजार रुपए नकद के साथ तीन चांदी के सिक्के चोरी कर लिए।
गैराज मालिक रोहिताश ने बताया कि चोरों ने सबसे पहले गैराज में घुसते ही सीसीटीवी की केबल काट दी और फिर वारदात को अंजाम दिया। सुबह घटना का पता चलने पर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया और मामला दर्ज कर लिया। फिलहाल जांच एसआई पवन कुमार द्वारा की जा रही है।
Comments are closed.