श्रीमाधोपुर में बाबा दीप सिंह जी का प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया…

श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारा सिंह सभा में की विशेष अरदास और लंगर का लाभ उठाया

श्रीमाधोपुर के गुरुद्वारा सिंह सभा में सोमवार को अमर शहीद बाबा दीप सिंह जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारा में नतमस्तक होकर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में श्री गुरु ग्रंथ साहिब, जपजी साहिब पाठ, सुखमनी साहिब और आसा दी वार का पाठ किया गया। इसके बाद शबद कीर्तन, अरदास और हुकुमनामा हुआ, जबकि श्रद्धालुओं के लिए विशेष लंगर की व्यवस्था भी की गई।

सरदार अर्जुन सिंह ने बाबा दीप सिंह जी के वीरतापूर्ण इतिहास को याद करते हुए बताया कि उन्होंने श्री हरिमंदिर साहिब की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। युद्ध के दौरान धड़ से अलग होने के बाद भी वह अपना शीश हाथ में लेकर लड़ते रहे और अंत में अपना शीश श्री हरिमंदिर साहिब की परिक्रमा में समर्पित कर दिया। इस कार्यक्रम में पंजाबी समाज के प्रमुख लोग और महिला श्रद्धालु भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Comments are closed.