शान्तिनगर के मदरसा में 76वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया…

रंगारंग कार्यक्रमों के बीच ध्वजारोहण, मेहमानों का आभार व्यक्त

शान्तिनगर, आधोगिक क्षेत्र स्थित मदरसा डॉ. जाकिर हुसैन उच्च प्राथमिक विद्यालय में 76वां गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। ध्वजारोहण सुबह 9 बजे संस्था सदर इब्राहीम खां कोहीनूर, कोषाध्यक्ष हबीब खां कोहीनूर, रोशन अली और मुख्य अतिथि मनोहर खां द्वारा किया गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में रजब अली, राजमाथुर, मोलाना सिकंदर, करण सिंह सामोता, अरशद अली, आदिल अहमद और मोहल्ले के गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर संस्था प्रधान अनवर अली ने सभी मेहमानों का आभार प्रकट किया।

Comments are closed.