पिपराली रोड स्थित एम.के. मेमोरियल शिक्षण संस्थान में 76वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया…

विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, कविताएं, भाषण और नृत्य किए प्रस्तुत

पिपराली रोड स्थित एम.के. मेमोरियल शिक्षण संस्थान में 76वां गणतंत्र दिवस बड़े हर्षौल्लास के साथ मनाया गया। संस्था के अध्यक्ष श्रीमान महावीर प्रसाद ढाका ने बताया कि विद्यालय में गणतंत्र दिवस पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विद्यार्थियों द्वारा गणतंत्र दिवस पर देश भक्ति गाने, कविता, भाषण एवं नृत्य प्रस्तुत किए गए। संस्था के सह निदेशक इंजीनियर मनीष ढाका ने बताया कि प्रातः झंडारोहण श्री महावीर प्रसाद ढाका द्वारा किया गया एवं विद्यार्थियों को गणतंत्र दिवस की जानकारी दी गई और इस अवसर पर विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर श्रीमान संजय शर्मा, प्राचार्य संगीता शर्मा, आशा शर्मा एवं अकादमी प्रमुख नेहा वर्मा समस्त स्टाफ सदस्य एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।

Comments are closed.