प्रिंस स्कूल में एनुअल फेस्टिवल का आयोजन…

विद्यार्थियों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों पर जोर

सीकर स्थित प्रिंस स्कूल राजस्थान बोर्ड का एनुअल फेस्टिवल पालवास, सीकर स्थित प्रिंस रेजिडेंशियल स्कूल कैंपस में आयोजित किया गया। समारोह का शुभारंभ संस्थान निदेशक जोगेंद्र सुण्डा, मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर बी.बी. जानू, ब्रिगेडियर जय सिंह, ब्रिगेडियर राजकुमार बलोदा व कर्नल वीर सिंह ने माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया।


कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना, गणेश वंदना, शिव तांडव, हनुमान चालीसा, पगड़ी संभाल जट्टा, रंग दे बसंती, भांगड़ा, घूमर, पहाड़ी व विभिन्न राज्यों की संस्कृति पर आधारित अनेक रंगारंग प्रस्तुतियां पेश की। चेयरमैन डा. पीयूष सुण्डा ने कहा कि जितना महत्व शिक्षा का है, उतना ही सांस्कृतिक व नैतिक मूल्यों का भी है। मुख्य प्रबंध निदेशक राजेश ढिल्लन ने कहा कि प्रिंस स्कूल न केवल स्कूलिंग बल्कि काॅम्पिटिशन स्कूलिंग के पैटर्न पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

प्रिंस रेजिडेंशियल स्कूल प्रबंध निदेशक रामचरण यादव ने संस्थान के एकेडमिक व को-करिकुलर अचीवमेंट्स का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। प्रिंस स्कूल पालवास रोड कैंपस प्रिंसिपल एम. आर. अग्रवाल ने हुए कहा कि राजस्थान बोर्ड की टॉप-10 मेरिट में प्रिंस स्कूल से अब तक 120 मेरिट्स के साथ ही 5 बार राजस्थान टॉपर्स देना प्रिंस स्कूल की श्रेष्ठता को प्रमाणित करता है। कार्यक्रम में प्रिंसिपल सीमा राजपुरोहित, काॅर्डिनेटर्स, शिक्षकों, अभिभावकों सहित हजारों विद्यार्थी मौजूद रहे।

Comments are closed.