भा.ज.पा. प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का सीकर में स्वागत…

जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

भा.ज.पा. के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ मंगलवार को सीकर पहुंचे, जहां पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ के नेतृत्व में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। राठौड़ ने कार्यकर्ताओं से संगठन कार्यों पर चर्चा की और कहा कि मनोज बाटड़ के नेतृत्व में पार्टी और भी मजबूत होगी।

राठौड़ ने भाजपा के मूल सिद्धांतों का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उदाहरण दिया, जिन्होंने चाय बेचने से लेकर प्रधानमंत्री बनने तक का सफर तय किया। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जहां कार्यकर्ताओं को बड़े पदों पर सम्मान मिलता है। इस मौके पर धोद विधायक गोरधन वर्मा, पूर्व विधायक रतनलाल जलधारी, पूर्व जिलाध्यक्ष इंद्रा चौधरी, और कई अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।

Comments are closed.