भगेरा को अलग पंचायत बनाने की मांग, ग्रामीणों ने सीएम को भेजा ज्ञापन…

6000 की आबादी के साथ भगेरा को नई पंचायत बनाने की हो रही है मांग, ग्रामीणों का क्षेत्रीय विकास की उम्मीद

निवाई पंचायत के अंतर्गत आने वाले चार राजस्व ग्रामों में से भगेरा को अलग पंचायत बनाने की मांग को लेकर बुधवार को ग्रामीणों ने सीएम के नाम एसडीएम जयसिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि 2011 की जनगणना के अनुसार भगेरा की जनसंख्या 2413 थी, और अब यह संख्या बढ़कर लगभग 6000 हो गई है, जिसमें पनियों की ढाणी भी शामिल है।

ग्रामीणों का कहना है कि भगेरा पंचायत के गठन से क्षेत्र के विकास को बढ़ावा मिलेगा। हालांकि, पहले इस प्रस्ताव को तकनीकी कारणों से मंजूरी नहीं मिल पाई थी। ज्ञापन देने वालों में सूबेदार नत्थूसिंह, द्वारका प्रसाद दर्जी, सुल्तान सिहाग और अन्य कई ग्रामीण शामिल थे।

Comments are closed.