मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य शिविर में 1761 लाभार्थी हुए लाभान्वित…
स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण, और दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी करने सहित विभिन्न सेवाओं का लाभ दिया गया
स्थानीय सीएचसी में बुधवार को मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य शिविर के फॉलोअप शिविर में 2391 लोगों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 1761 लाभार्थी विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। इस दौरान 37 प्रकार की जांचों और जिला स्तर की दवाइयां उपलब्ध करवाई गईं। शिविर का उद्घाटन सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल, बीसीएमओ डॉ. शैलेश कुमार और सीएचसी प्रभारी डॉ. हरेंद्र धनखड़ द्वारा किया गया।
गर्भवती महिलाओं और बच्चों का टीकाकरण किया गया, जबकि 70 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के आयुष्मान कार्ड बनवाए गए और पूर्व में बने कार्डों की ईकेवाईसी की गई। शिविर में शुगर और बीपी की स्क्रीनिंग की गई और मोतियाबिंद तथा दंतरोग जैसी समस्याओं के इलाज के लिए भी चिकित्सकों ने सहायता प्रदान की। 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई और दो दिव्यांग प्रमाण पत्र भी जारी किए गए।
शिविर में बीपीओ सुमेर सिंह मीणा, एसटीएस दिनेश सिंह, एसटीए सुभाषचंद्र यादव और बीएचएस सतीश कुमार भी मौजूद रहे।
Comments are closed.